Lucknow Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ ही गलन की स्थिति बनी हुई है. राजधानी लखनऊ में आज सुबह से बर्फीली हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा हल्की बूंदाबांदी की भी आशंका है.
Weather Update: लखनऊ में शीतलहर ने किया लोगों को हाल बेहाल, जानें कहां कैसा रहेगा आज का मौसम
UP Weather Update: राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. राजधानी में सुबह से ही हाथ पांव सुन्न कर देने वाली बर्फीली हवाएं चल रही हैं. इसके अलावा सुबह-शाम कोहरा भी बढ़ने लगा है.
