लखनऊ में एक होटल के बाहर अपराधियों ने युवती को मारी तीन राउंड गोली, घटना CCTV में हुई कैद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में होटल के बाहर एक युवती पर अपराधियों ने तीन राउंड गोली चलायी. जानकारी के मुताबिक, कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से निकल कर गाड़ी में बैठने के दौरान करीब 30 वर्षीया युवती को बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला कर […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में होटल के बाहर एक युवती पर अपराधियों ने तीन राउंड गोली चलायी. जानकारी के मुताबिक, कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से निकल कर गाड़ी में बैठने के दौरान करीब 30 वर्षीया युवती को बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला कर घायल कर दिया. वह युवती खाना खाने होटल आयी थी. अपराधियों की गोली से होटल का सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी भाग निकलने में कामयाब हो गये. हालांकि, पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये.

अपराधियों की गोली से घायल युवती खून से लथपथ हो कर गिर गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भरती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. शहर के एसपी (क्राइम) ने बताया कि युवती के गर्दन और गार्ड के पैर में गोली लगी है. घटना को किसने अंजाम दिया, इसका अभी तक सुराग पुलिस को नहीं लग पाया है.

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल युवती का नाम मोनिका है. उसके पति संजय केडिया व्यापारी हैं. उन्होंने दूसरी महिला से विवाह कर लिया है. आशंका है कि रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया हो. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अपराधियों ने युवती के ऊपर तीन राउंड फायरिंग की थी. बाइक सवार अपराधियों से बचाने के लिए दौड़े सुरक्षा कर्मी को भी बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >