उत्तर प्रदेश : दरोगा पर किशोरी को अवैध हिरासत में रखने और बलात्कार का आरोप

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक पुलिस दरोगा के खिलाफ अगवा की गई दसवीं की छात्रा को अवैध हिरासत में रखकर उसके साथ कथित रुप से बलात्कार करने का आरोप है. हालांकि पुलिस ने बलात्कार की बात से इनकार कर रही है. पुलिस घटना की जांच में जुटी […]

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक पुलिस दरोगा के खिलाफ अगवा की गई दसवीं की छात्रा को अवैध हिरासत में रखकर उसके साथ कथित रुप से बलात्कार करने का आरोप है. हालांकि पुलिस ने बलात्कार की बात से इनकार कर रही है.

पुलिस घटना की जांच में जुटी है. पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पीडित किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना के संबंध में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. फिलहाल, पीडिता के आरोपों के संबंध में जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ मामला किशोरी को अवैध हिरासत में रखने और छेडछाड की धाराओं में दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि पीडिता के बयान दर्ज कराए जायेंगे.

उधर, थाना ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार शनिवार को टीपी नगर मलियाना निवासी दसवीं की एक छात्रा घर से स्कूल गई थी. लेकिन फिर घर नही लौटी, जिसके बाद परिजनों ने अज्ञात में बहला-फुसला कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में पीडित पक्ष का आरोप है कि छात्रा को तीन युवकों ने अगवा किया था. सोमवार को आरोपियों ने छात्रा को ब्रह्मपुरी थाने के एक दरोगा को सौंप दिया.

दरोगा ने छात्रा को एक होटल में रखा, जहां उसने छात्रा के साथ कथित रुप से दुष्कर्म किया. बहरहाल, चुनावी मौसम होने और आरोपी और पीडित के अलग-अलग संप्रदाय का होने के कारण क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस चौकसी बढा दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >