मेरठ में 8 साल की बच्‍ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस छानबीन में जुटी

मेरठ: जिले के थाना लिसाडी गेट क्षेत्र में आठ साल की एक बच्‍ची के साथ एक अधेड़ ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पीडित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि थाना […]

मेरठ: जिले के थाना लिसाडी गेट क्षेत्र में आठ साल की एक बच्‍ची के साथ एक अधेड़ ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पीडित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि थाना लिसाडी गेट क्षेत्र में आठ साल की एक बालिका कल देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस बीच एक अधेड़ उसे मछलियां दिखाने के बहाने पास स्थित एक गोदाम में ले गया, जहां उसने बालिका के मुंह में कपडा ठूंस कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. प्रवक्ता के अनुसार, पीडित बालिका का मेडिकल परीक्षण करा कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी की शिनाख्त के लिए तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >