आजम खान का विवादास्पद बयान: बुलंदशहर रेप केस की पीड़िता ने SC से की अपील, प्राथमिकी दर्ज हो

नयी दिल्ली : बुलंदशहर रेप केस की नाबालिग पीड़िता ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बयान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पीड़िता ने अपील की है कि आजम खान और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. रेप पीड़िताओं ने मांग की है कि […]

नयी दिल्ली : बुलंदशहर रेप केस की नाबालिग पीड़िता ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बयान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पीड़िता ने अपील की है कि आजम खान और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. रेप पीड़िताओं ने मांग की है कि केस को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया जाये. उन्होंने यह भी मांग की है कि अदालत की निगरानी में मामले की जांच हो और पीड़ित नाबालिग को स्कूली शिक्षा, सुरक्षा और पुनर्वास उपलब्ध कराया जाये.

गौरतलब है कि सपा नेता आजम खान ने यह बयान दे दिया था कि हमें यह जांच करनी चाहिए कि कहीं यह घटना विपक्ष की साजिश तो नहीं है. उन्होंने कहा था कि इस घटना के जरिये सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा सकती है. आजम खान के इस बयान से सरकार को काफी परेशानी हुई थी और आजम खान की भी काफी निंदा हुई थी. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सरकार के इस बयान का समर्थन नहीं किया था.
गत माह 30 जुलाई को बुलंदशहर के हाईवे पर एक मां-बेटी के साथ गैंगरेप की घटना घटी थी.इस घटना के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है. कोर्ट ने इस केस की सीबीआई जांच के आदेश भी दिये हैं. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़िताओं की तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा और एक फ्लैट दिये जाने की घोषणा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >