यूपी नवनिर्माण सेना 23 मार्च को ओवैशी के आवास पर फहरायेगा तिरंगा

मेरठ : आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआइएमआइएम) के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा भारत माता की जय बोलने से इनकार करने पर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना (यूपीएनएनएस) ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि 23 मार्च को ओवैशी के दिल्ली स्थित आवास को गंगाजल से शुद्घ करके वहां तिरंगा झंडा फहराने […]

मेरठ : आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआइएमआइएम) के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा भारत माता की जय बोलने से इनकार करने पर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना (यूपीएनएनएस) ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि 23 मार्च को ओवैशी के दिल्ली स्थित आवास को गंगाजल से शुद्घ करके वहां तिरंगा झंडा फहराने की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने आज यहां कहा कि भारत माता की जय बोलना राष्ट्रधर्म है.

उन्होंने कहा कि अशफाक उल्ला खान भारत को मादर-ए-वतन कहते थे. यानि कि स्वीकारते थे कि भारत उनकी मां है. ओवैशी बंधु जवाब दें क्या अशफाक उल्ला मुस्लिम नहीं थे. क्या नजमा हेपतुल्ला और जावेद अख्तर मुस्लिम नहीं हैं. अमित जानी ने घोषणा की कि 23 मार्च को वे ओवैशी के आवास को गंगाजल से शुद्घ करके वहां तिरंगा झंडा लगाएंगे, और भारत माता की जय लिखा बोर्ड लगाएंगे. औवेसी में हिम्मत है तो रोक कर दिखायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >