उत्तर प्रदेश में दहेज की खातिर महिला कांस्टेबल की हत्या

मुजफ्फरगनर (उ.प्र.) : दहेज की खातिर एक महिला कांस्टेबल की उसके पति और ससुराल के लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. खतौली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने आज बताया कि रेणु के पिता ओमपाल सिंह द्वारा दायर शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी की उसके पति और ससुरालवालों ने […]

मुजफ्फरगनर (उ.प्र.) : दहेज की खातिर एक महिला कांस्टेबल की उसके पति और ससुराल के लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. खतौली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने आज बताया कि रेणु के पिता ओमपाल सिंह द्वारा दायर शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी की उसके पति और ससुरालवालों ने दहेज की खातिर कल पीट-पीट कर हत्या कर दी.

कुमार ने बताया कि 2014 में रेणु की कंप्यूटर इंजीनियर कपिल कुमार से शादी हुई थी. उन्होंने कहा कि खतौली थाने में तैनात रेणु को कल उसके ससुरालवालों ने मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, कपिल उसके पिता वीरेन्द्र, मां कुसुम और भाई विक्रान्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >