आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती दुनिया के टॉप टेन अपराधियों में की

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के बड़बोले नेता माने जाने वाले आजम खां एक बार फिर अपने बयान के कारण विवादों में हैं. इस बार उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. आजम खां ने नरेंद्र मोदी को दुनिया के शीर्ष 10 अपराधियों में से एक बता दिया है.आजम खां ने प्रधानमंत्री पर यह टिप्पणी फैजाबाद […]

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के बड़बोले नेता माने जाने वाले आजम खां एक बार फिर अपने बयान के कारण विवादों में हैं. इस बार उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. आजम खां ने नरेंद्र मोदी को दुनिया के शीर्ष 10 अपराधियों में से एक बता दिया है.आजम खां ने प्रधानमंत्री पर यह टिप्पणी फैजाबाद में आयोजित ईद मिलन समारोह के दौरान की. उन्होंने इतना ही नहीं कहा, बल्कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को लुटेरा भी करार दिया.

आजम खां ने कहा,अगर आप गूगल पर सर्च करेंतो उनका नाम विश्व के 10 अपराधियों में शुमार होगा. उन्होंने नरेंद्र मोदी को झूठा और धोखेबाज भी बताया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इन्होंने तमाम तरह के वादे किये थे, लेकिन उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >