उत्तर प्रदेश में 26 से 30 मई तक केंद्रीय मंत्री करेंगे जनसभाएं : लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी

मथुरा : उत्तर प्रदेश में 26 से 30 मई के बीच सात केंद्रीय मंत्री जनसभाएं और संवाददाता सम्मेलन करके लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियां बताएंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज यहां कहा, ‘मंत्री संवाददाता सम्मेलनों और जन सभाओं के माध्यम से जनता को मोदी सरकार में हुई देश […]

मथुरा : उत्तर प्रदेश में 26 से 30 मई के बीच सात केंद्रीय मंत्री जनसभाएं और संवाददाता सम्मेलन करके लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियां बताएंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज यहां कहा, ‘मंत्री संवाददाता सम्मेलनों और जन सभाओं के माध्यम से जनता को मोदी सरकार में हुई देश की प्रगति के बारे में बताएंगे.’

हालांकि उन्होंने मंत्रियों के नाम नहीं बताये. बाजपेई ने कल नगला चंद्रभान गांव में होने वाली प्रधानमंत्री की जन कल्याण रैली से पहले यहां भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा के साथ संवाददाताओं से बात की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >