ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

बरेली (उप्र) : आज हाईस्कूल की परीक्षा देकर वापस लौट रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने यहां बताया कि बरेली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 के बाईपास पर अट्टा कायस्थान के नजदीक तेज […]

बरेली (उप्र) : आज हाईस्कूल की परीक्षा देकर वापस लौट रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने यहां बताया कि बरेली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 के बाईपास पर अट्टा कायस्थान के नजदीक तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार राजेश (16) तथा जितेंद्र (18) की मौत हो गयी तथा हरीश (17) नामक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मल्होत्रा ने बताया कि वे लड़के हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है. उसके चालक की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >