लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वैलेंटाइन दिवस के दिन अपनी सांसद पत्नी डिंपल यादव के साथ प्यार के प्रतीक माने जाने वाले ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. इस मौके पर उनका बेटा भी उनके साथ था. अखिलेश ने डिंपल के साथ फोटोशूट कराया और इन लम्हों को यादगार बनाने की कोशिश की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे को ताज डे के रूप में मनाया जाए.
वैलेंटाइन डे पर ताज का दीदार करने पहुंचे सीएम अखिलेश यादव और एमपी डिंपल यादव
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वैलेंटाइन दिवस के दिन अपनी सांसद पत्नी डिंपल यादव के साथ प्यार के प्रतीक माने जाने वाले ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. इस मौके पर उनका बेटा भी उनके साथ था. अखिलेश ने डिंपल के साथ फोटोशूट कराया और इन लम्हों को यादगार बनाने की कोशिश की. […]

वैलेंटाइन डे पर ताज का दीदार करने पहुंचे सीएम अखिलेश यादव और एमपी डिंपल यादव
मुख्यमंत्री के इस दौरे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. इस मौके पर जोड़े ने दो-दो ताजमहल का इस्तकबाल किया. एक ताजमहल जिसे शाहजहां ने बनवाया है और दूसरा त सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक का बनाया हुआ. इस दौरे के पीछे अखिलेश का उदेश्य परिवार के साथ फुरसत के छण बिताने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देना है.
इसके साथ ही वह होटल ताज खेमा में लगायी गयी ‘लवर्स बेंच’ का उद्घाटन भी किया. इससे पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगरा आगमन पर डिंपल और अखिलेश का कार्यक्रम तय था लेकिन दौरा रद्द होने के बाद अखिलेश को भी दौरा रद्द करना पड़ा था.