सगे बहन-भाइयों ने की जहर खाकर खुदकुशी

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया नगर में तीन सगे बहन-भाइयों ने आज अज्ञात कारणों से जहर खाकर खुदकुशी कर ली.पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में राहुल सोनी (18), उसके भाई सोनू (19) तथा बहन खुशी (15)ने सुबह नाश्ते के बाद जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर घर में […]

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया नगर में तीन सगे बहन-भाइयों ने आज अज्ञात कारणों से जहर खाकर खुदकुशी कर ली.पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में राहुल सोनी (18), उसके भाई सोनू (19) तथा बहन खुशी (15)ने सुबह नाश्ते के बाद जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर घर में मौजूद परिजन ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. अपर पुलिस अधीक्षक के. सी. गोस्वामी ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि उन्होंने जहर क्यों खाया. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >