गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत

हरदोई: उत्‍तर प्रदेश के हरदोई और कन्नौज जिलों की सीमा से लगे मेंहदी घाट पर स्नान करने गये दो युवकों की कल डूब कर मौत हो गयी. पुलिस के मुताबिक ये चार युवक पीयूष (20), स्वप्नेश(22), दुर्गेश(23) और कुलदीप(26) मेंहदी घाट पर कल गंगा नदी में स्नान करने गये थे. पुलिस ने बताया कि चारों […]

हरदोई: उत्‍तर प्रदेश के हरदोई और कन्नौज जिलों की सीमा से लगे मेंहदी घाट पर स्नान करने गये दो युवकों की कल डूब कर मौत हो गयी.

पुलिस के मुताबिक ये चार युवक पीयूष (20), स्वप्नेश(22), दुर्गेश(23) और कुलदीप(26) मेंहदी घाट पर कल गंगा नदी में स्नान करने गये थे.

पुलिस ने बताया कि चारों युवक स्‍नान के दौरान गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे. मौके पर पहुंचे लोगों ने स्वप्नेश और दुर्गेश को बचा लिया,लेकिन कुलदीप और पीयूष की डूबने से मौत हो गयी. दोनों के शव निकाल लिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >