हादसा : कुएं में गिरे बेटे को बचाने गये पिता की मौत

भदोही (उप्र): भदोही जिले के सुरयावा थाने के गांधी नगर में शुक्रवार को ढाई साल के अहद को कुएं में गिरने पर बचाने गए उसके पिता नसीम की मौत हो गई जबकि बच्चे को सकुशल बचा लिया गया. इंस्पेक्टर सुनील दत्त दूबे ने बताया कि आज नसीम (26) का लड़का अहद घर के पास खेल […]

भदोही (उप्र): भदोही जिले के सुरयावा थाने के गांधी नगर में शुक्रवार को ढाई साल के अहद को कुएं में गिरने पर बचाने गए उसके पिता नसीम की मौत हो गई जबकि बच्चे को सकुशल बचा लिया गया.

इंस्पेक्टर सुनील दत्त दूबे ने बताया कि आज नसीम (26) का लड़का अहद घर के पास खेल रहा था. खेलते हुए वह कुएं में जा गिरा. यह देख कर परिजन ने शोर मचाया, जिसके बाद नसीम अपने बेटे को बचाने रस्सी के सहारे कुएं में उतर रहे थे, तभी रस्सी टूट गई, जिससे नसीम सीधे गहरे कुएं में जा गिरे.

भारी अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को कुएं से बाहर निकाला, पर सिर में गंभीर चोट लगने से नसीम की मौत हो चुकी थी. बच्चे को सही-सलामत बचा लिया गया. पुलिस ने नसीम के शव का पंचनामा कर उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >