मायावती का आरोप, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में बीजेपी से कम नहीं कांग्रेस

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के मामले में कांग्रेस भाजपा से कम नहीं है. मायावती ने ट्वीट किया, ‘सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं .’ उन्होंने आरोप लगाया मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार […]

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के मामले में कांग्रेस भाजपा से कम नहीं है. मायावती ने ट्वीट किया, ‘सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं .’

उन्होंने आरोप लगाया मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है किंतु बीएसपी अपने सिंबल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी और अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी.’

मायावती ने कहा, ‘साथ ही यूपी में कांग्रेसी नेताओं का यह प्रचार कि बीजेपी भले ही जीत जाए किंतु बसपा-सपा गठबंधन को नहीं जीतना चाहिए, यह कांग्रेस पार्टी के जातिवादी, संकीर्ण व दोगले चरित्र को दर्शाता है.’ उन्होंने कहा, ‘अतः लोगों का यह मानना सही है कि बीजेपी को केवल हमारा गठबंधन ही हरा सकता है. लोग सावधान रहें.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >