गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान – कांग्रेस मुक्त होते ही गरीबी मुक्त भी हो जायेगा भारत

बदायूं (उप्र) : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश में गरीबी है और कांग्रेसमुक्त बनते ही हिंदुस्तान गरीबी से भी मुक्त हो जायेगा. सिंह ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र के बिसौली विधानसभा के कस्बा बगरैन में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संघमित्रा मौर्य के समर्थन में आयोजित […]

बदायूं (उप्र) : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश में गरीबी है और कांग्रेसमुक्त बनते ही हिंदुस्तान गरीबी से भी मुक्त हो जायेगा.

सिंह ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र के बिसौली विधानसभा के कस्बा बगरैन में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संघमित्रा मौर्य के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से भारत पिछड़ेपन और गरीबी से ग्रस्त है. उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत कांग्रेस मुक्त हो जायेगा, उसी दिन गरीबी से भी मुक्त हो जायेगा. गृह मंत्री ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने अपनी हार मान ली है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिये हैं. ये उनकी हताशा का परिचय है. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद अलग-अलग लड़कर चुनाव नह���ं जीत सकते थे, इसीलिए मन में गांठ होने के बावजूद उन्होंने गठबंधन बनाया, लेकिन मोदी की आंधी में यह गठबंधन तिनके की तरह उड़ जायेगा.

सिंह ने कहा कि इस गठबंधन की तो यह हालत है कि सपा-बसपा रालोद की संयुक्त रैली में अजीत सिंह को मंच पर अपने जूते उतार कर नंगे पैर जाना पड़ा. पूरे विपक्ष का एक ही लक्ष्य है कि किसी तरह मोदी को रोको. उन्होंने कहा कि हमने दो सर्जिकल स्ट्राइक किये तो विपक्ष ने पूछा कि कितने आतंकवादी मारे गये. हमारा कहना है कि बहादुर तो वे होते हैं जो दुश्मन को मारकर आगे बढ़ जायें. वीर लाशें नहीं गिना करते. हमारे जांबाज युद्धवीर हैं, लाशें गिनने का काम युद्धवीर नहीं गिद्धवीर किया करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >