VIDEO: सालभर की बच्ची के ऊपर से गुजर गयी तेज ट्रेन, मिली सही-सलामत...

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार सुबह चलती ट्रेन से उतरते वक्त मां की गोद से उसकी एक साल की बच्ची ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच जा गिरी. लेकिन वह सही-सलामत पायी गयी. बच्ची के गिरने के बाद मां बेहोश हो गई. रेलवे सुरक्षा बल कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया […]

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार सुबह चलती ट्रेन से उतरते वक्त मां की गोद से उसकी एक साल की बच्ची ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच जा गिरी. लेकिन वह सही-सलामत पायी गयी.

बच्ची के गिरने के बाद मां बेहोश हो गई. रेलवे सुरक्षा बल कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे यह घटना तब घटी जब मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के निवासी सोनूऔर उसकी पत्नी रानू अपनी एक साल की बच्ची साहिबा और दो वर्ष की नायरा के साथ झांसी जाने के लिए हजरत निजामुद्दीन से विशाखापत्तनम जाने वाली समता एक्सप्रेस में चढ़े.

उन्होंने बताया कि ट्रेन की जनरल बोगी में चढ़ने के बाद सोनू को अपना पर्स गायब मिला तो उसने तुरंत उतरने का फैसला किया. लेकिन तब तक ट्रेन चलने लगी थी. परंतु, वह नायरा को लेकर प्लेटफार्म पर उतर पड़ा. इसके तुरंत बाद उसने पत्नी को भी कूदने के लिए कहा. इसी क्रम में बच्ची गिर गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >