आठ वर्षीय बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म बाद हत्या, चचेरा भाई गिरफ्तार

बलिया (उप्र) : आठ वर्षीय एक बालक की अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गयी. यह मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है. पुलिस ने इस मामले में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है . पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि पुलिस ने गड़वार थाना क्षेत्र के आठ साल […]

बलिया (उप्र) : आठ वर्षीय एक बालक की अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गयी. यह मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है. पुलिस ने इस मामले में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है . पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि पुलिस ने गड़वार थाना क्षेत्र के आठ साल के एक बालक की हत्या तथा अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में कल उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
उन्होंने बताया कि आठ नवम्बर की शाम गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया के समीप एक खेत में लड़के का शव मिला था. वह घर से लक्ष्मी पूजन देखने निकला था . पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >