लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मुहम्मदपुर क्षेत्र में एक लड़की को अगवा करके उससे बलात्कार किये जाने का कथित मामला सामने आया है.पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुहम्मदपुर इलाके में गत 10 जून को शादी में शिरकत के लिये जा रही 15 साल की एक लडकी को पप्पू तथा केडी […]

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मुहम्मदपुर क्षेत्र में एक लड़की को अगवा करके उससे बलात्कार किये जाने का कथित मामला सामने आया है.पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुहम्मदपुर इलाके में गत 10 जून को शादी में शिरकत के लिये जा रही 15 साल की एक लडकी को पप्पू तथा केडी नामक व्यक्तियों ने कथित रुप से अगवा करके करनपुर में प्रकाश उर्फ सर्वेश नाम के व्यक्ति के घर में रखा था.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कल उस मकान पर छापा मारा और लड़की को मुक्त कराकर केडी तथा प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य अभियुक्त पप्पू मौके पर नहीं मिला. सूत्रों के मुताबिक लड़की का आरोप है कि प्रकाश के घर में पप्पू ने उससे बलात्कार किया था. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है. लडकी के चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद जरुरत पडने पर प्राथमिकी में बलात्कार की धाराएं जोड़ दी जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >