उत्तर प्रदेश : अकाउंटेंट को गोली मारी, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर (उप्र): जिले में एक उद्योगपति के यहां अकाउंटेंट का काम करने वाले एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने रविवार रात गोली मार दी. कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कापेरवन ने सोमवार को बताया कि अमन बंसल रविवार रात किसी कार्यक्रम से घर लौट रहा था. रास्ते में भागसिंह रोड पर किसी ने उसे गोली मार […]

मुजफ्फरनगर (उप्र): जिले म���ं एक उद्योगपति के यहां अकाउंटेंट का काम करने वाले एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने रविवार रात गोली मार दी. कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कापेरवन ने सोमवार को बताया कि अमन बंसल रविवार रात किसी कार्यक्रम से घर लौट रहा था. रास्ते में भागसिंह रोड पर किसी ने उसे गोली मार दी.

उन्होंने बताया कि बंसल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >