लापता लड़के का मिला शव, गले पर चोट के निशान

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक वन्य क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़का मृत पाया गया. यह लड़का एक दिन से लापता था. क्षेत्राधिकारी हरीश भदौरिया ने आज बताया कि कोतवाली पुलिस थाना इलाके के तहत आने वाले वहलना गांव में दीपक नामक लड़के का शव बरामद किया गया. उसके गले पर चोट […]

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक वन्य क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़का मृत पाया गया. यह लड़का एक दिन से लापता था. क्षेत्राधिकारी हरीश भदौरिया ने आज बताया कि कोतवाली पुलिस थाना इलाके के तहत आने वाले वहलना गांव में दीपक नामक लड़के का शव बरामद किया गया. उसके गले पर चोट के निशान भी थे.

पुलिस को संदेह है कि दीपक पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है. वन्य विभाग ने इलाके में तेंदुए के मौजूद होने के बारे में गांववालों को सूचित किया था. एक वन्य अधिकारी ने बताया कि विभाग ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >