प्रेम में नाकाम युवक ने पहले युवती को चाकू से गोदा, फिर मां को भी किया घायल, उसके बाद...

कानपुर: उत्तर प्रदेश केकानपुर में प्रेम में नाकाम एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोदने और मां को घायल करने के बाद फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अशोक वर्मा ने बताया कि घायल युवती (22) को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिसअधीक्षक ने बताया कि बर्रा […]

कानपुर: उत्तर प्रदेश केकानपुर में प्रेम में नाकाम एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोदने और मां को घायल करने के बाद फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अशोक वर्मा ने बताया कि घायल युवती (22) को अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

पुलिसअधीक्षक ने बताया कि बर्रा थानाक्षेत्र के वरुण विहार के रहने वाले अंकित पाल ने युवती पर चाकू से कई वार किये. स्थानीय लोगों के वहां आने पर वह भाग गया. घर आकर उसने मां सावित्री की भी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी. वर्मा ने बताया कि अंकित इसके बाद कमरे में गया और पंखे से फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >