डीजे वाले बाबू ने किया गाना बजाने से इनकार, लोगों ने कर दी पिटाई तोड़ा डाला म्यूजिक सिस्टम

आगराः डीजे वाले बाबू ने गाना बजाने से मना किया तो उसकी पिटाई हो गयी. यूपी के आगरा में एक शादी के दौरान तब बवाल मच गया जब रात के दस बजे गाना बजाने से मना करने पर डीजे की पिटाई हो गयी. डीजे से ना सिर्फ मारपीट हुई बल्कि उसका सारा म्यूजिक सिस्टम भी […]

आगराः डीजे वाले बाबू ने गाना बजाने से मना किया तो उसकी पिटाई हो गयी. यूपी के आगरा में एक शादी के दौरान तब बवाल मच गया जब रात के दस बजे गाना बजाने से मना करने पर डीजे की पिटाई हो गयी. डीजे से ना सिर्फ मारपीट हुई बल्कि उसका सारा म्यूजिक सिस्टम भी तोड़ दिया गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पहले डीजे वाले को थप्पड़ मारा गया. इसके बाद भीड़ ने म्यूजिक सिस्टम को तोड़ दिया. डीजे और उसके साथियों को लात-घूसों से मारने लगे. इस मामले पर डीजे ने पुलिस में शिकायत की है हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया या नहीं.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पार्टी में कितने लोग शराब के नशे में थे. डीजे वाले ने नियम का हवाला देते हुए गाना बजाने से इनकार किया था. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कार्यक्रमों में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. अगर विशेष आयोजन करना है, तो इसके लिए पुलिस से इजाजत लेनी पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >