सास की हत्या करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी बहू सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि राधा रानी की 11 नवंबर को हत्या कर दी गयी. एसपी (अपराध) आरबी चौरसिया ने बताया कि […]

मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी बहू सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि राधा रानी की 11 नवंबर को हत्या कर दी गयी.

एसपी (अपराध) आरबी चौरसिया ने बताया कि जांच में पता चला है कि मामले में पीड़िता की बहू भावना, उसका प्रेमी और उसके (प्रेमी के) परिवार वाले शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि भावना और उसके प्रेमी की मां को कल गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है. चौरसिया ने बताया कि पुलिस भावना के प्रेमी और उसके पिता की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >