यूपी : मुजफ्फरनगर में डेयरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर:यूपी के मुजफ्फरनगर में पचेंडा मार्ग पर एक डेयरी व्यापारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश हो सकता है.पुलिसकेमुताबिक सुशील कुमार की कल गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस […]

मुजफ्फरनगर:यूपी के मुजफ्फरनगर में पचेंडा मार्ग पर एक डेयरी व्यापारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश हो सकता है.पुलिसकेमुताबिक सुशील कुमार की कल गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि दो अन्य शव जिले में अलग-अलग स्थानों से बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय राजकुमार का शव बीजोपुर गांव के जंगलों में बरामद हुआ. वहीं, 44 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव गांधीनगर इलाके से बरामद किया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >