Train accident breaking : राजखरसावां के पास मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन पड़ने वाले राजखरसावां और बड़ाबम्बो स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें करीब 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है. यह घटना सुबह 4 बजे कि बतायी जा रही है. ट्रेन के चार बोगी पटरी से उतर गया जिससे अफरा तफरी […]

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन पड़ने वाले राजखरसावां और बड़ाबम्बो स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें करीब 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है. यह घटना सुबह 4 बजे कि बतायी जा रही है. ट्रेन के चार बोगी पटरी से उतर गया जिससे अफरा तफरी मच गयी. बताया जाता है कि तत्काल रेलवे की घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि यात्री कितने घायल या हताहत हुए है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Brajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >