RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, जानें कैसे चेक करें परिणाम

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान आठवीं बोर्ड परीक्षा, 2023 का परीक्षा परिणाम आज दिनांक 17 मई, 2023 जागया. आठवीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है.

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड की तरफ से 8वीं के छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 17 मई को दोपहर 1 बजे घोषित किया गया. 8वीं परीक्षा 11 अप्रैल को संपन्न हुई.


इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

उम्मीदवार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER) के कक्षा आठवीं के परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in और rajresults.nic.in पर देख सकते हैं.

Also Read: Rajasthan Board RBSE 8th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज, लेटेस्ट अपडेट जानें
आज दोपहर 1 बजे 8वीं का रिजल्ट हुआ

राजस्थान कक्षा 8वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है. आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं परिणाम 2023 को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया.

ऐसे चेक कर सकेंगे 8वीं का रिजल्ट

चरण 1: राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

चरण 2: होमपेज पर आरबीएसई 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: यह एक नया लॉगिन पेज लॉन्च करेगा.

चरण 4: अपना रोल नंबर या कोई अन्य विवरण दर्ज करें जो अनुरोध किया गया है.

चरण 5: परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें.

अलग जारी होगा 10वीं व 12वीं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अलग अलग भी जारी किया जा सकता है. बोर्ड की तरफ से 10वीं व 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स की भी घोषणा की जाएगी.

12वीं का रिजल्ट 20 मई से पहले होगा घोषित

आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा सबसे पहले की जाएगी. 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 को 20 मई से पहले घोषित कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >