RBSE 12th Science, Commerce Result 2023 Declared: राजस्‍थान बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें परिणाम

RBSE 12th Science, Commerce Result 2023 Declared: ​राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में 96.60% और साइंस में 95.65% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं.

RBSE 12th Science, Commerce Result 2023 Declared: राजस्थान बोर्ड के 12वीं के साइंस, कॉमर्स स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट घोषित कर दिए हैं. स्‍टूडेंट्स अपनी 12वीं की मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं. आपको बता दें राज्‍य शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्‍ला ने राजस्‍थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी किए हैं.

Steps to Check RBSE 10th, 12th Result 2023: यहां देखें तरीका

स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर क्लिक करें.

स्टेप 2: होम पेज पर ‘Rajasthan Board 10th Result 2023’ या ‘Rajasthan Board 12th Result 2023’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें.

स्टेप 3: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.

स्टेप 4: ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

RBSE 12th Results 2023: इतने फीसदी पास

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में 96.60% और साइंस में 95.65% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं.

RBSE 12th Results 2023: ऐसा रहा रिजल्ट

संभागीय आयुक्त सीआर मीणा ने बताया है कि साइंस स्ट्रीम के रेगुलर स्टूडेन्ट का रिजल्ट 97.19% है व प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट 51.73% रहा है. जबकि ​​​​​​​कामर्स स्ट्रीम के रेगुलर विद्यार्थियों का रिजल्ट 96.94% और प्राइवेट छात्कार-छात्राओं का रिजल्ट 46.07 फीसदी रहा है.

RBSE 10th-12th Result 2023: यहां मिलेगा राजस्‍थान बोर्ड रिजल्‍ट

राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्‍ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक करने के लिए उपलब्‍ध हैं.

RBSE 10th-12th Result 2023:  कब हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड ने इस साल 12वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन 09 मार्च से लेकर 12 अप्रैल के बीच किया था.

RBSE 10th-12th Result 2023:   इतने विद्यार्थियों ने किया था पंजीकरण

इस साल ​10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 21 लाख 12 हजार 206 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था.

RBSE 12th Results 2023: 10वीं का रिजल्ट जल्द

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कुछ ही दिन में 10वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >