Rajasthan Weather : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 24 दिसंबर से गिरेगा पारा

Rajasthan Weather : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राजस्थान में तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एक बार फिर 24 दिसंबर से पारा गिरता नजर आ सकता है. जानें विभाग की ओर से और क्या दी गई जानकारी.

Rajasthan Weather : राजस्थान में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान अब भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया. कई दिनों की कड़ाके की ठंड के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 24 दिसंबर से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. साथ ही, राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 23 और 24 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

कहां कितनी गिरा पारा, जानें

मौसम विभाग के अनुसार, सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस था. सीकर में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले यह 5.8 डिग्री सेल्सियस था. चूरू में रात का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 7.6 डिग्री सेल्सियस था. चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और पिलानी (झुंझुनू) में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : कोहरा नहीं स्मॉग है ये! दिल्ली की सर्द सुबह में AQI रेड जोन में कायम

मौसम विभाग ने बताया कि सिरोही में रात का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बारां जिले के अंता में यह 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात की तुलना में करीब दो डिग्री अधिक है.

उत्तर भारत में ठंड का कहर

इस बीच उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. रविवार को कहीं कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुराया तो कहीं कोहरे की घनी चादर ने रफ्तार थाम दी. उत्तर भारत के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में पारा लुढ़क गया जबकि पंजाब व हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ गया. दिल्ली व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >