Rajasthan Rain Alert: 26 अगस्त तक राजस्थान में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश अभी 26 अगस्त तक होती रहेगी. इसके बाद से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

Rajasthan Rain Alert: मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. विभाग ने सोमवार तक कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है.

रविवार को इन इलाकों में होगी बारिश

रविवार को कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) की प्रबल संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

Read Also : Rain Alert: झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश की संभावना, बंगाल, गुजरात समेत इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में भारी बारिश का दौर

राजस्थान के जालोर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई. उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जालोर, दौसा, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली. इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश दौसा में 144.0 मिमी और पश्चिमी राजस्थान के जालोर के रानीवाड़ा में 65 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >