Rajasthan Weather: राजस्थान में बरसेंगे बदरा, इस दिन से बदलेगा मौसम, कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में ठंड से और इजाफा हो सकता है. वहीं जयपुर मौसम केन्द्र का पूर्वानुमान है कि राज्य में आगामी चार से पांच दिन मौसम शुष्क रह सकता है. आगामी 10 से 12 जनवरी को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो सकता है. जिसके कारण कई जगहों पर बारिश की संभावना है.

Rajasthan Weather: राजस्थान का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आने वाला है. राजस्थान में फिलहाल कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. तापमान गिरने से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. इसके अलावा कई इलाकों में कोहरा भी छा रहा है. पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मौसम के तेवर और तल्ख होने की उम्मीद है.

अभी और गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों में बर्फबारी का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा. कई इलाकों में ठंड से और इजाफा हो सकता है. जयपुर मौसम केन्द्र का पूर्वानुमान है कि राज्य में आगामी चार से पांच दिन मौसम शुष्क रह सकता है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. मौसम केन्द्र के प्रवक्ता के अनुसार बीकानेर, जयपुर व भरतपुर के कुछ इलाकों में आने वाले तीन चार दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना है.

बारिश की संभावना

राजस्थान में मौसम के तेवर आने वाले समय में और तल्ख हो सकते हैं. विभाग के मुताबिक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बन रही है. आईएमडी का अनुमान है कि आगामी 10 से 12 जनवरी को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो सकता है. इसके कारण बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत कई और इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड में खासा इजाफा हो गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में कल से बारिश भी हो सकती है. इसके कारण मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. IMD के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड में भी 5 और 6 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

Also Read: Weather Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम लेगा करवट, शुरू होगा बारिश का दौर, बढ़ेगी ठिठुरन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >