Rajasthan Weather: राजस्थान में भयंकर सर्दी, न्यूनतम तापमान में आएगी और कमी, कोल्ड वेव से बढ़ेगी परेशानी

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छा रहा है. ठंड के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है. मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह मौसम शुष्क रह सकता है. घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप भी जारी रह सकता है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान औसत से नीचे गिर गया है.

Rajasthan weather

राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है. घना कोहरा भी छा रहा है. गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा.

Rajasthan weather

हालांकि राजधानी जयपुर में दो दिन बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई.

Rajasthan weather

मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में अनेक जगह घने से अति घना कोहरा छाया रहा. शीतलहर और अति शीत दिवस भी दर्ज किया गया.

Rajasthan weather

बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान सीकर में 2.5 डिग्री, जैसलमेर में 3.3 डिग्री, माउंट आबू में 4.6 डिग्री रहा.

Rajasthan weather

राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

Rajasthan weather

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय घना से अति घना कोहरा छाया रह सकता है.

Rajasthan weather

आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. कोल्ड डे रहने की संभावना है.

Rajasthan weather

Also Read: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, अगले 72 घंटे में भारी बारिश की संभावना, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >