Rajasthan Weather : इन इलाकों में चलेगा हीट वेव, मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

Rajasthan Weather : राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है. बाड़मेर में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जानें वेदर को लेकर मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

Rajasthan Weather : राजस्थान में सोमवार को बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं, फलोदी में दिन का तापमान 44.2 डिग्री रहा. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15-17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. प्रदेश के अनेक भागों में ऊष्ण लहर व कहीं-कहीं तीव्र हीट वेव चलने की प्रबल संभावना विभाग के द्वारा व्यक्त की गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर एवं भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में भी 15 से 18 अप्रैल के दौरान कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है. कहीं-कहीं हीट वेव चलने की प्रबल संभावना है.

तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप रहा. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, जोधपुर में 42.1 डिग्री, बीकानेर में 41.7 डिग्री, जालौर में 41.6 डिग्री, चूरू में 41.4 डिग्री, कोटा और डबोक (उदयपुर) में 40.2 डिग्री और जयपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है.

ये भी पढ़ें : Seema Haider: सीमा हैदर की बढ़ गई कमाई! 6 यूट्यूब चैनलों के साथ बन गई डिजिटल वर्ल्ड की सनसनी

लू की तेज लहर चलेगी

स्काइमेट वेदर के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान राजस्थान और गुजरात में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. राजस्थान के तापमान और गुजरात के शुष्क महासागर में तापमान 45°C से ऊपर रिकॉर्ड किया जा सकता है. ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. राजस्थान के सोमनाथ, आमेर, फालौदी और बाजारों में 45°C से अधिक तापमान का रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >