Rajasthan News: 'किसी का हाथ फ्रैक्चर हुआ, किसी को लगी है गंभीर चोट', झुंझुनूं कॉपर खदान में फंसे सभी 14 अधिकारियों का रेस्क्यू

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूटने से फंसे सभी 14 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है.

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं कॉपर खदान में फंसे सभी 14 अधिकारियों का रेस्क्यू कर लिया गया है. लिफ्ट की रस्सी टूटने से सतर्कता टीम और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कई अधिकारी खदान में फंस गये थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों को खदान से बाहर निकाला जा सका है.

कई लोगों को लगी गंभीर चोट
झुंझुनू की कोलिहान खदान की लिफ्ट गिरने से हुए हादसे के बाद सभी फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. हालांकि हादसे में कई लोग गंभी रूप से घायल हो गये हैं. झुंझुनू सरकारी अस्पताल शीशराम के नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि किसी के हाथ तो किसी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, बाकी सुरक्षित हैं. झुंझुनू सरकारी अस्पताल के डॉ प्रवीण शर्मा ने बताया कि खदान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. घायलों में तीन की हालत गंभीर थी और उन्हें जयपुर रेफर किया गया है.

लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुआ था हादसा
बता दें, राजस्थान के नीमकाथाना में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदान में बीते मंगलवार रात को कर्मियों की आवाजाही के लिये इस्तेमाल की जाने वाली लिफ्ट की रस्सी टूट गई थी. जिसके बाद सतर्कता टीम और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कई अधिकारी खदान में फंस गये. कर्मियों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया.

ऐसे हुआ हादसा
पुलिस ने हादसे को लेकर बताया कि घटना उस समय हुई जब सतर्कता टीम और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी कोलिहान खदान से ऊपर आने वाले थे. उसी दौरान कर्मियों को खदान से ऊपर लाने के लिये उपयोग में आने वाली लिफ्ट की छत टूटने के कारण लगभग 14 लोग कई सौ मीटर की गहराई में फंस गए.

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर घटना को लेकर दुख जताया है. उन्होंने लिखा की झुंझुनू के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की जानकारी मिली. संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. बचाव अभियान और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का उन्होंने निर्देश. हालांकि सभी को सुरक्षित खदान से निकाल लिया गया है.

विधायक ने की अधिकारियों से बात
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बात की. उन्हें वहीं मौजूद लोगों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब पिंजरे की रस्सी टूटने से वह नीचे गिर गया. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान शुरू हो गया है. इस बीच करीब 11 घंटे की मशक्कत के बाद फंसे अधिकारियों को खदान से बाहर निकाला गया. उन्होंने कहा कि मैं चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा गया था लेकिन जब मुझे यह जानकारी मिली तो मैं तुरंत यहां आ गया. मैंने सभी को फोन किया और पूरी स्थिति का जायजा लिया.

Also Read: Weather Forecast: दिल्ली में तापमान जाएगा 44 पार, बिहार-झारखंड में भी चढ़ेगा पारा, जानिए आज कहां होगी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >