Rajasthan News: राजस्थान में नये सीएम को लेकर तकरार, सचिन पायलट पर मंत्री सुभाष गर्ग ने साधा निशाना

राजस्थान के मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा, कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला करेगा उसे हर कोई स्वीकार करेगा, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि कैसे 2 साल पहले राज्य सरकार को गिराने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन में साजिश रची गई थी.

अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना के बीच राजस्थान में नये मुख्यमंत्री को लेकर तकरार तेज हो गयी है. सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन सीपी जोशी का नाम भी चर्चा में है. इधर सचिन पायलट की दावेदारी पर मंत्रीमंडल में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं. राजस्थान के मंत्री सुभाष गर्ग ने बिना नाम लिये पायलट पर निशाना साधा.

सरकार गिराने की साजिश करने वाले को पार्टी अलाकमान याद रखे

राजस्थान के मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा, कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला करेगा उसे हर कोई स्वीकार करेगा, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि कैसे 2 साल पहले राज्य सरकार को गिराने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन में साजिश रची गई थी. डॉ सुभाष गर्ग ने आगे कहा, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को (अगले सीएम का फैसला करने में) लूप में लिया जाना चाहिए ताकि हम 2023 में फिर से सरकार बना सकें. यह खेदजनक है कि अनुशासन तोड़ने वाले कुछ लोगों (सचिन पायलट का जिक्र करते हुए) को इस मुख्यमंत्री पद के लिए माना जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, आशा है कि पंजाब की तरह कुछ भी नहीं होगा. सचिन पायलट को सीएम बनाने की बात तभी होनी चाहिए जब सीएम को अगला पार्टी प्रमुख घोषित किया जाए.

Also Read: Congress President Election: ‘एक व्यक्ति, एक पद की बहस अनावश्यक’, सीएम अशोक गहलोत का बयान

नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच अशोक गहलोत के आवास पर विधायक दल की अहम बैठक

राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर स्थित आवास पर होगी, जिसमें उनके पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा होने की संभावना है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वे राजस्थान विधानसभा के कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में शामिल होंगे. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के नेताओं ने कहा कि बैठक से स्पष्ट हो जाएगा कि पर्यवेक्षक नए मुख्यमंत्री के नाम पर आलाकमान का संदेश देने आ रहे हैं या फिर उनका दौरा अगले मुख्यमंत्री पर विधायकों की राय लेने के लिए हो रहा है. उन्होंने कहा कि अगर बैठक में विधायकों द्वारा यह प्रस्ताव पेश किया जाता है कि आलाकमान जो भी फैसला करेगा, उसे वे स्वीकार करेंगे तो अगले मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो जाएगा.

अशोक गहलोत बन सकते हैं कांग्रेस के नये अध्यक्ष

अशोक गहलोत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने वाले पहले व्यक्ति बने थे. उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनसे कहा है कि पार्टी का अगला प्रमुख गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि उनके उत्तराधिकारी के बारे में फैसला सोनिया गांधी और माकन करेंगे. गहलोत का यह बयान राहुल गांधी द्वारा ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की अवधारणा का समर्थन करने के मद्देनजर आया था.

सचिन पायलट ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी से उनके कक्ष में जाकर मुलाकात की थी. उस समय कई अन्य विधायक भी पायलट के साथ मौजूद थे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पायलट मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन जोशी का नाम भी चर्चा में है. जोशी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं और 2008 में इस पद के दावेदार थे, लेकिन उस समय वह महज एक वोट से विधानसभा चुनाव हार गए थे.

गहलोत और थरूर के बीच कड़ी टक्कर

दो दशक से अधिक समय के बाद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में गहलोत नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है. कांग्रेस नेता शशि थरूर से उनका मुकाबला होने की संभावना है. कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन पत्रों की जांच की तिथि एक अक्टूबर है, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है. उम्मीदवारों की अंतिम सूची आठ अक्टूबर को शाम पांच बजे प्रकाशित की जाएगी. अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्टूबर को होगा. मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >