भारी बारिश से पानी-पानी राजस्थान, कोटा बैराज डैम के खोले गए फाटक, रेलवे ट्रैक में भरा पानी

Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो रही है. बुधवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, अजमेर, बूंदी समेत कई जिले पानी-पानी हैं. कोटा में चंबल नदी में जलस्तर बढ़ जाने की वजह से कोटा बैराज डैम के फाटकों को खोल दिया गया है.

रिपोर्ट- अंजली

Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान में मानसून की बारिश चरम पर है. कई इलाकों में भारी से भारी बारिश हो रही है. तेज बारिश के कारण कोटा में चंबल नदी पर बने कोटा बैराज डैम के फाटकों को खोल दिया गया है. डैम के 5 फाटकों को खोलकर करीब 75 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है. डैम से पानी छोड़े जाने का वीडियो भी सामने आया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश

राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो रही है. बुधवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, अजमेर, बूंदी समेत कई जिले पानी-पानी हैं. कोटा में चंबल नदी में जलस्तर बढ़ जाने की वजह से कोटा बैराज डैम के फाटकों को खोल दिया गया है. बैराज के 5 गेट से करीब 75,186 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. डैम के 4 गेट को 15-15 फीट और 1 गेट को 5 फीट खोला गया है. बारिश के चलते सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं. कई घरों, खेतों और अंडरपास में भी पानी भर गया है.

जारी रह सकता है बारिश का दौर

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर इस सप्ताह जारी रहने का अनुमान है और इस दौरान कई जगह भारी से अति भारी बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है, एक मानसून ट्रफ लाइन भी दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बुधवार को भी भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है. वहीं, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान कई जगह भारी से अति भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 199.0 मिलीमीटर बारिश झालावाड़ के खानपुर में हुई.

कई इलाकों में बाढ़ के हालात

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र परिसंचरण तंत्र के रूप में परिवर्तित हो गया है, जिससे मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है. इसी वजह से राजस्थान में तेज बारिश हो रही है. बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >