Rajasthan Election Result 2021 LIVE Updates: राजस्थान उपचुनाव में चला इमोशनल कार्ड, तीनों सीटों पर दिवंगत विधायकों के परिजनों की जीत, जानें हर अपडेट

राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं. दो सीटों पर कांग्रेस, एक पर भाजपा जीती है. सुजानगढ, सहाड़ा सीट पर कांग्रेस और राजसमंद में भाजपा ने जीत दर्ज की. सहाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री त्रिवेदी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि राजसमंद से भाजपा उम्मीदवार किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी की जीत का अंतर सबसे कम रहा है. तीनों सीटों पर सहानुभूति की लहर चली है. तीनों सीटों पर दिवंगत विधायकों के परिजनों की जीत हुई है. यहां बता दें कि तीनों उम्मीदवार पहली बार मैदान में उतरे थे. Rajasthan Election Result 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
1:06 AM. 3 May 21 7:36 PM. 2 May

Rajasthan by election: कहां से कौन जीता? पूरा आंकड़ा

सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज कुमार मेघवाल जीते. उन्हें 79,253 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी खेमाराम को 43,642 वोट मिले. सहाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी ने बीजेपी के डॉ. रत्नलाल जाट को 42,200 वोटों से हराया. गायत्री देवी को 81,700 (58.21%) और जाट को 39,500 (28.14%) वोट मिले. राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 5310 मतों से जीतीं. दीप्ति को 74,704 (49.74 %) वोट और कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 69,394 (46.21%) वोट मिले.

1:06 AM. 3 May 21 7:36 PM. 2 May

कांग्रेस को 48 फीसदी वोट मिले

चुनाव आयोग के मुताबिक, तीनों सीटों पर कांग्रेस को सबसे ज्यादा 48.7 फीसदी वोट मिल. जबकि भाजपा को 37% और निर्दलीय समेत अन्य दलों को 12.93% वोट पड़े हैं. इस बार नोटा का बटन भी काफी मतदाताओं ने दबाया. लगभग 1.35 फीसदी मतदाताओँ ने नोटा को अपना वोट दिया.

1:06 AM. 3 May 21 7:36 PM. 2 May

सुजानगढ़ में मनोज मेघवाल जीते

सुजानगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी प्रत्याशी मनोज मेघवाल ने जीत दर्ज कराई है. मनोज सुजानगढ़ के पूर्व विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल के बेटे हैं. मास्टर भंवरलाल मेघवाल गहलोत सरकार ने कैबिनेट मंत्री थे. वे यहां से पांच बार चुनाव जीत चुके थे. कुछ माह पूर्व मास्टर भंवरलाल मेघवाल का बीमारी के कारण निधन हो गया था. उसके कारण यह सीट खाली हुई थी. यहां बीजेपी बड़ी मुश्किल से मुकाबले में आ पाई. बीजेपी प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल दूसरे स्थान पर रहे. सुजानगढ़ में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी सीतराम नायक तीसरे स्थान पर रहे हैं

1:06 AM. 3 May 21 7:36 PM. 2 May

Rajasthan By Election Result: राजस्थान उपचुनाव में परिवारवाद रहा हावी

राजस्थान विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं. सहाड़ा और सुजानगढ़ में कांग्रेस जबकि राजसमंद में भाजपा की जीत हुई है. तीनों सीटों का विश्लेषण किया जाएं, तो यही देखने को मिला है कि दोनों पार्टियों को दिवंगत नेताओं के रिश्वेतदार परिवार वालों को टिकट देने का फैसला सही रहा. लिहाजा भाजपा की ओर से राजसमंद में किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी, सहाड़ा में कैलाश त्रिवेदी की पत्नी गायत्री त्रिवेदी और सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल मेघवाल के पुत्र मनोज कुमार मेघवाल ने जीत दर्ज की.

1:06 AM. 3 May 21 7:36 PM. 2 May

Ashok Gehlot News: सीएम गहलोत बोले, कहा- यही मेरी पूंजी है

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस की जीत से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उत्साहित हैं. उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया- प्रदेश की जनता ने मुझे हमेशा ही भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया है. यही मेरी पूंजी है. कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर क्षेत्र की जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है. विकास की कड़ी-से कड़ी जोड़ी है. इसके लिए मैं मतदाताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं.

1:06 AM. 3 May 21 7:36 PM. 2 May

तीनों सीटों पर दिवंगत विधायकों के परिजनों की जीत

राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इमोशनल कांर्ड चला है. मतदाताओं ने दिवंगत विधायकों के परिजनों के प्रति पूरी सहानुभूति दिखाई है. मतदाताओं ने तीनों ही स्थानों पर दिवंगत विधायकों के परिजनों को समर्थन देकर उनके परिवारों के वर्चस्व को कायम रखा है. वहीं भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के गढ़ों को नहीं भेद पाये. सहाड़ा और सुजानगढ़ कांग्रेस के हिस्से थी जो अब भी है वहीं राजसमद भाजपा के हिस्से में थी जहां उसे उपचुनाव में फिर से जीत मिली है.

मुख्य बातें

राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं. दो सीटों पर कांग्रेस, एक पर भाजपा जीती है. सुजानगढ, सहाड़ा सीट पर कांग्रेस और राजसमंद में भाजपा ने जीत दर्ज की. सहाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री त्रिवेदी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि राजसमंद से भाजपा उम्मीदवार किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी की जीत का अंतर सबसे कम रहा है. तीनों सीटों पर सहानुभूति की लहर चली है. तीनों सीटों पर दिवंगत विधायकों के परिजनों की जीत हुई है. यहां बता दें कि तीनों उम्मीदवार पहली बार मैदान में उतरे थे. Rajasthan Election Result 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >