कुमारी शैलेजा-अजय माकन से नहीं बनी बात? कैबिनेट फेरबदल की हलचल के बीच डीके शिवकुमार के जयपुर दौरे से चर्चा तेज

rajasthan cabinet reshuffle update: अशोक गहलोत हाईकमान की ओर से सुलझाए गए कैबिनेट फेरबदल के फॉर्मूले से संतुष्ट नहीं है. सीएम गहलोत चाहते हैं कि राज्य में कैबिनेट का विस्तार हो ना कि पूरी तरह से फेरबदल किया जाए.

राजस्थान में कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच डीके शिवकुमार के जयपुर दौरे को लेकर अटकलें तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत को हाईकमान की ओर से मनाने के लिए शिवकुमार विशेष विमान से पहुंचे हैं. बता दें कि पिछले दिनों हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलेजा और प्रभारी महासचिव अजय माकन जयपुर पहुंच चुके हैं.

बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत हाईकमान की ओर से सुलझाए गए कैबिनेट फेरबदल के फॉर्मूले से संतुष्ट नहीं है. सीएम गहलोत चाहते हैं कि राज्य में कैबिनेट का विस्तार हो ना कि पूरी तरह से फेरबदल किया जाए, जबकि हाईकमान ने कुछ नॉन परफॉर्मर मंत्रियों को हटाना चाहती है. वहीं आलाकमान राज्य में वन पोस्ट वन पर्सन फॉर्मूला को भी लागू करना चाहती है. वहीं जयपुर पहुंचने के बाद डीके शिवकुमार ने कहा है कि राजनीतिक कारण से नहीं, मैं यहां निजी वजहों से आया हूं.

विभाग को लेकर भी पेंच- कांग्रेस सूत्रों की माने तो राज्य में सचिन पायलट कैंप वजनदार मंत्रालय की मांग भी कर रहा है. पायलट ने इस संबंध में आलाकमान को अवगत करा दिया है. वहीं अशोक गहलोत अपने अनुसार विभाग का बंटवारा करना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट खेमा गृह या वित्त में से एक विभाग अपने पास चाहता है.

शैलेजा और माकन आ चुके हैं जयपुर- इससे पहले कांग्रेस आलाकमान की ओर से कुमारी शैलेजा और अजय माकन जयपुर आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत को राजस्थान कांग्रेस में विवाद खत्म करने की बात कह चुके हैं. वहीं अब डीके शिवकुमार के जयपुर आने के बाद माना जा रहा है कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच पूरी तरह से विवाद खत्म नहीं हुआ है.

Also Read: सरकार छोड़ संगठन में जाना चाहते हैं अशोक गहलोत के कई मंत्री, विधायकों से चर्चा के बाद बोले अजय माकन

Posted by: Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AvinishKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >