राजस्थान में मंत्रालय का हुआ बंटवारा, सीएम भजनलाल शर्मा के पास आठ तो दीया कुमारी को मिला यह खास विभाग

राजस्थान सरकार के विभागों का आवंटन हो गया है. सीएम भजनलाल शर्मा के पास गृह विभाग, आबकारी विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सहित 8 विभाग हैं. राजस्थान के मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा को कृषि विभाग सहित 4 विभाग मिले हैं. डिप्टी सीएम दीया कुमारी को वित्त समेत ये विभाग मिले हैं...

राजस्थान सरकार के विभागों का आवंटन हो गया है. सीएम भजनलाल शर्मा के पास गृह विभाग, आबकारी विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सहित 8 विभाग हैं. डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को उच्च शिक्षा विभाग और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग समेत 4 विभाग मिले हैं. जबकि, डिप्टी सीएम दीया कुमारी को वित्त विभाग, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास समेत 6 विभाग मिले हैं.  इधर, राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मंत्री परिषद के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है.

राजस्थान सरकार के विभागों का आवंटन

राजस्थान के मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा को कृषि विभाग सहित 4 विभाग मिले हैं. कयास लगाये जा रहे थे कि उन्हें गृह मंत्रालय मिलेगा. वहीं, राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को वाणिज्य एवं उद्योग और खेल विभाग सहित 5 विभाग मिले हैं।


Also Read: पाकिस्तान में टल गया आम चुनाव, सीनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, जानें अब कब होंगे इलेक्शन!

इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मंत्रीपरिषद के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव का शुक्रवार को अनुमोदन किया है. बता दें, राजस्थान में मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार गत शनिवार को हुआ जब 12 कैबिनेट व 10 राज्य मंत्री बनाए गए. इनमें पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं. इससे पहले शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था. भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >