Rajasthan Borewell: अब रैट माइनर्स से आस, 70 घंटे से बोरवेल में फंसी है चेतना, जारी है खुदाई

Rajasthan Borewell: राजस्थान के कोटपूतली के किरतपुरा गांव में तीन साल की चेतना को बोरवेल से निकालने की कवायद जारी है. बीते 70 घंटे से चेतना फंसी हुई है. बोरवेल से निकालने के लिए NDRF-SDRF के साथ-साथ उत्तराखंड से स्पेशल रैट माइनर्स टीम को बुलाया गया है. उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक चेतना को बोरवेल से निकाला जा सकता है.

Rajasthan Borewell: राजस्थान में बोरवेल बच्चों के लिए समस्या बनता जा रहा है. हाल में ही आर्यन नाम के पांच साल के बच्चे की मौत बोरवेल में गिरने से हो गई थी. अब एक बार फिर राजस्थान के कोटपूतली में 3 साल की बच्ची चेतना बोरवेल में गिर गई है. चेतना को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 70 घंटे से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है. चेतना को बोरवेल से निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके लगातार काम कर रही है. बचाने के लिए पहले प्लान A और अब प्लान B के तहत प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा नन्ही बच्ची चेतना को बचाने के लिए उत्तराखंड से स्पेशल रैट माइनर्स टीम को बुलाया गया है. टीम पाइपिंग मशीन के जरिए खुदाई कर रही है.

जारी है बचाव अभियान

तीन साल की बच्ची चेतना को बोरवेल से सकुशल निकालने के लिए भारी कवायत जारी है. राहत और बचाव टीम लगातार काम कर रही है. बचाव दल पाइलिंग मशीन के जरिये बोरवेल के पास ही एक और गड्ढा कर उसमें लोहे की बड़ी पाइप डाल रही है. इसके बाद रैट माइनर सुरंग बनाकर चेतना तक पहुंचने की कोशिश करेंगे. अब तक 160 फीट से ज्यादा की खुदाई पाइलिंग मशीन से की जा चुकी है.

170 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है चेतना

राजस्थान के कोटपूतली के किरतपुरा गांव में एक तीन साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई है. चेतना नाम की बच्ची 170 फीट गहरे बोरवेल में गिरी है. इसके बाद ही उसके रेस्क्यू के लिए कवायद की जा रही है. प्रशासन जल्द से जल्द चेतान को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है. बताया जा रहा है कि 160 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है. रेस्क्यू टीम उम्मीद कर रही है कि आज शाम तक चेतना को रेस्क्यू कर लिया जाएगा.

चेतना के परिजनों का बुरा हाल

नन्ही बच्ची चेतना के बोरवेल में गिर जाने से पूरे गांव में दुख का माहौल है. चेतना के परिजनों का बुरा हाल है. बच्ची की सकुशल बोरवेल से निकल जाने के लिए पूरा गांव प्रार्थना कर रहा है. सबसे ज्यादा बुरा हाल चेतना की मां का है. अपनी बेटी की हालत को लेकर चिंतित उसकी मां खाना पीना छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते चेतना बोरवेल में गिर गई थी.

जिंदगी की जंग हार गया था आर्यन

हाल में ही राजस्थान के ही दौसा जिले में एक पांच साल का बच्चा आर्यन बोरवेल में गिर गया था. करीब तीन दिन तक बचाव अभियान चलाया गया. जब आर्यन को बोरवेल से बाहर निकाला गया तो बहुत देर हो चुकी थी. आर्यन को नहीं बचाया जा सका. हालांकि प्रशासन चेतना के रेस्क्यू में जी जान से जुटा है. उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक उसे बोरवेल से निकाल लिया जाएगा.

Also Read: दिल्ली चुनाव से पहले AAP-कांग्रेस में छिड़ा घमासान, ‘ इंडिया ब्लॉक से बाहर करने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >