Corona Vaccine: राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की तैयारी तेज, टीका लगने से पहले सूची में दर्ज होगा नाम, जानें पूरा प्लान

कई महीनों से कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे लोगों के बीच अब राहत की खबर है. राजस्थान में भी कोरोना वैक्सीन(Corona Vaccine) की तैयारी तेज हो गई है. सूबे में पहले चरण के टीकाकरण (Covid-19 Vaccination)की तैयारी अंतिम मोड पर है. पहले चरण में पांच लाख हैल्थ वॉरियर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी.

कई महीनों से कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे लोगों के बीच अब राहत की खबर है. राजस्थान में भी कोरोना वैक्सीन(Corona Vaccine) की तैयारी तेज हो गई है. सूबे में पहले चरण के टीकाकरण (Covid-19 Vaccination)की तैयारी अंतिम मोड पर है. पहले चरण में पांच लाख हैल्थ वॉरियर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी.

राजस्थान के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सैटेलाइट अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम होगा. वैक्सीन के लिए राजस्थान में स्टेट स्तर के 3 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं. इसमें जयपुर, उदयपुर और जोधपुर शामिल हैं. प्रदेश के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सैटेलाइट अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम होगा.

स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को लेकर तीन स्तर की तैयारी की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले कक्ष में वेटिंग एरिया, दूसरे में वैक्सीनेशन और तीसरे में वैक्सीन देने के बाद लोगों को कुछ देर के लिए रखे जाने की व्यवस्था होगी. ताकि साइड इफेक्ट का भी पता किया जा सके. जिसके लिए पूरी मेडिकल टीम तैयार की गई है.

Also Read: ओवैसी की पार्टी अब राजस्थान में बिगाड़ सकती है कांग्रेस का खेल, जानें सियासी एंट्री के संकेत देकर किसे बताया ‘किंगमेकर’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट चिकित्सा सेवा तथा महिला बाल विकास के विभाग के कार्मिकों को वैक्सीन दी जाएगी. जोधपुर, जयपुर और उदयपुर में राज्य लेवल के 3 वैक्सीन सेंटर बनाये गए हैं. वहीं 7 संभाग स्तरीय वैक्सीन सेंटर भी तैयार किए गये हैं.

मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सेटेलाइट अस्पतालों व बड़े निजी अस्पतालों के जिन कोरोना वॉरियर्स को टीका लगाया जाना है, उन्हें वहीं लगाया जाएगा. जबकि छोटे निजी अस्पताल या नर्सिंग होम्स के स्टाफ को निजी अस्पताल या सरकारी अस्पताल में बनाए गए सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाना होगा.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >