Pilot Vs Gehlot: पीएम मोदी की तारीफ करने पर राजस्थान कांग्रेस में भूचाल, पायलट ने गहलोत पर साधा निशाना

सचिन पायलट की टिप्पणी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. केसी वेणुगोपाल ने पार्टी में सभी से ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करने को कहा है. हम चाहते हैं कि सभी अनुशासन का पालन करें.

राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से भूचाल आ गयी है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गयी है. पायलट ने अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगा दिया है. दरसअल राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत की तारीफ की थी. जिसके बाद सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगा दिया.

सचिन ने गहलोत पर लगाया गंभीर आरोप

मंगलवार को राजस्थान दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत की बड़ाई किए जाने पर सचिन पायलट ने कहा, प्रधानमंत्री जी ने जो बयान दिए, जो बड़ाइयां कीं, मैं समझता हूं कि यह एक बड़ा ही दिलचस्प घटनाक्रम है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी ने इसी तरह सदन में गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी और उसके बाद का घटनाक्रम हम सबने देखा है. लिहाजा हमें इस घटनाक्रम को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

Also Read: Rajasthan News: स्टांप पेपर पर बेटियों का सौदा, एक्शन में NHRC, राजस्थान सरकार को दिया नोटिस

गहलोत ने सचिन पायलट को दे दी ऐसी नसीहत

सचिन पायलट की टिप्पणी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. केसी वेणुगोपाल ने पार्टी में सभी से ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करने को कहा है. हम चाहते हैं कि सभी अनुशासन का पालन करें.

गहलोत ने मोदी की तारीफ नहीं की, उन्हें आईना दिखाया : कांग्रेस

कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदर्भ में सचिन पायलट के बयान को लेकर कहा कि गहलोत ने भरे मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ नहीं की, बल्कि उन्हें आईना दिखाया. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि गहलोत जी सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री हैं. उसी मंच से जब गहलोत ने कहा कि मोदी जी उस देश के प्रधानमंत्री हैं जो नेहरू, मौलाना आजाद, अम्बेडकर और सरदार पटेल का देश है और जहां 70 साल बाद भी लोकतंत्र जिंदा है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि गहलोत जी ने मोदी जी की तारीफ नहीं की, बल्कि उनको आईना दिखाया है.

गहलोत की तारीफ में क्या बोले थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, मुख्यमंत्री के नाते अशोक गहलोत जी और हम साथ-साथ काम करते रहे और अशोक जी मुख्यमंत्रियों की जमात में सबसे सीनियर थे.. सबसे सीनियर मुख्यमंत्रियों में हैं और अब भी जो मंच पर बैठे हैं उनमें भी अशोक जी सीनियर मुख्यमंत्रियों में एक हैं.

मोदी की तारीफ में गहलोत ने क्या दिया था बयान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उसी कार्यक्रम में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर में सम्मान मिलता है, क्योंकि वह ऐसे देश के प्रधानमंत्री है, जहां लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं और जो महात्मा गांधी का देश है. यहां 70 साल के बाद भी लोकतंत्र जिंदा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >