24 साल की नई-नवेली दुल्हन ससुरालवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर हुई फरार

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले में 24 साल की नई-नवेली दुल्हन ससुरालवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गई. जानें पूरा मामला

Rajasthan News : राजस्थान के बूंदी जिले की एक खबर की चर्चा जोरों पर हो रही है. दरअसल, यहां एक नवविवाहित दुल्हन ने ससुरालवालों को कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. इसके बाद वह घर से फरार हो गई. पुलिस की ओर से बताया गया कि गुरुवार रात धरघाडी गांव में मंजूबाई जिसकी उम्र 24 है, ने ससुरालवालों के लिए खाना पकाया. उसने इसमें कुछ मिला दिया जिसे खाने के बाद जब परिवार के सभी लोग बेहोश हो गये तभी वह भाग गयी.

पुलिस के अनुसार इन लोगों के रिश्तेदारों ने उन्हें घर के अंदर बेहोश पाया जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले गये जहां उनका इलाज जारी है. सभी खतरे के बाहर बताये जा रहे हैं. इनमें छह साल का एक बच्चा भी शामिल है. दबलाना पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि दुर्गाशंकर गुर्जर जिसकी उम्र 24 साल है, की शादी 23 अगस्त को ‘नाता प्रथा’ के तहत मंजूबाई से हुई थी.

Read Also : चार घंटे इंतजार के बाद दूल्हे ने कंधे पर दुल्हन को पहुंचाया घर

‘नाता प्रथा’ के तहत राजस्थान के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में कुछ समुदायों में लड़कियों को कथित तौर पर स्टाम्प पेपर पर या अन्य तरीके से विवाह के नाम पर ‘बेचा’ जाता है. हालांकि इसकी कोई कानूनी मान्यता नहीं होती. यादव ने बताया कि ससुराल वालों के बेहोश हो जाने के बाद मंजूबाई वहां खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से भाग गई.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >