Mahendrajeet Malviya: राजस्थान में कांग्रेस को तगड़ा झटका, चार बार के विधायक महेंद्रजीत मालवीय बीजेपी में शामिल

Mahendrajeet Malviya: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लगता जा रहा है. ताजा झटका राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और चार बार के विधायक महेंद्रजीत सिंह ने दिया है. पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. बांसवाड़ा जिले की […]

Mahendrajeet Malviya: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लगता जा रहा है. ताजा झटका राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और चार बार के विधायक महेंद्रजीत सिंह ने दिया है. पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट से विधायक मालवीया ने इस अवसर पर कहा कि वह वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं. दक्षिण राजस्थान के आदिवासी इलाके को वागड़ कहा जाता है जिसमें बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले शामिल हैं.

वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए बीजेपी में हुआ शामिल: महेंद्रजीत मालवीय

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता महेंद्रजीत मालवीय का कहना है, ‘बीजेपी में शामिल होने का एकमात्र कारण वागड़ क्षेत्र का विकास है. बीजेपी ही विकास कर सकती है. कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है. मालवीया ने कहा कि वह कल दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मिले और पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संबोधन से प्रभावित हुए. पूर्व सांसद एवं बागीदौरा सीट से लगातार चार बार के व‍िधायक मालवीया जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया.

मालवीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महेंद्रजीत मालवीय ने कहा कि जब कांग्रेस ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया तो बहुत ठेस लगी क्‍योंकि वे सनातन को मानने वाले व्‍यक्ति हैं. इस अवसर पर उन्होंने कहा, पूरी निष्ठा के साथ मैं भाजपा पार्टी में शामिल हो रहा हूं. उन्होंने कहा क‍ि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कोई और अंचल का विकास नहीं कर सकता.

Also Read: BJP Convention: ‘अगले 100 दिन बेहद महत्वपूर्ण’, बीजेपी के अधिवेशन में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी की नीति से प्रभावित होकर मालवीया बीजेपी में हुए शामिल

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा की नीति से प्रभावित होकर मालवीया भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर रहे हैं.

मालवीया का ऐसा रहा राजनीतिक सफर

मालवीया दिसंबर 2008 से लेकर अब तक लगातार चौथी बार कांग्रेस के विधायक हैं. वह पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकारों दो बार मंत्री में रहे. वह साल 1998 में बांसवाड़ा से कांग्रेस के टिकट पर सांसद में चुने गये. राज्‍य की विधानसभा की 200 सीट में से इस समय सत्तारूढ़ भाजपा के पास 115 और कांग्रेस के पास 70 सीट हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >