जयपुर में कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया, भारत में कुल 6 लोग संक्रमित

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा कोरोना वायरस पर बोले, ‘इटली से आए यात्री में लक्षण दिखने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था.

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोराना वायरस का एक मामला सामने आया है. इटली के एक पर्यटक की कोरोना वायरस के लिए जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय में एक व्यक्ति की जांच के दौरान उसमें कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये थे.

उन्होंने बताया कि रोगी के नमूनों को जांच के लिये सवाई मान सिंह कॉलेज की प्रयोगशाला में भेजा गया. जहां रिपोर्ट में पॉजीटिव पाया गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित रोगी को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है. अबतक देशभर में 3,217 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 6 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण होने की पुष्टि हुई है जबकि 22 नमूनों के नतीजों का इंतजार है.

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा कोरोना वायरस पर बोले, ‘इटली से आए यात्री में लक्षण दिखने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था. पहली बार जांच होने पर रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन दूसरी टेस्टिंग में रिपोर्ट पॉजिटिव थी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने ईरान और इटली की सरकार से भारतीयों को वहां से स्वदेश लाने पर चर्चा की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया था कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हुई है. मंत्रालय के मुताबिक एक व्यक्ति दिल्ली में और एक तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली के जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उसने हाल में इटली की यात्रा की थी जबकि दूसरे ने दुबई की यात्रा की थी.

उन्होंने बताया, दोनों मरीजों ने कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण सामने आने के बाद स्वयं इसकी सूचना दी। दोनों मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. उनकी हालत स्थिर है और हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है.

दिल्ली का व्यक्ति इटली से लौटने के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए आया जबकि तेलंगाना का मरीज पहले निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया जिसे बाद में सरकारी अस्पताल में उसे रेफर किया गया.

हर्षवर्धन ने बताया कि देशभर में 25,738 लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है. उन्होंने लोगों से जरूरी नहीं होने पर ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण पाए जाने के बाद 37 लोगों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >