Aircraft Tejas Crashed: राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त

Aircraft Tejas Crashed: राजस्थान के जैसलमेर में रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस आज एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्रैश हो गया.

Aircraft Tejas Crashed: विमान दुर्घटनाग्रस्त में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. क्योंकि क्रैश होने से पहले ही पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया था. इधर दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.

ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तेजस

जैसलमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि विमान कल्ला कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया, पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. भारतीय वायसेना ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी. जिसमें बताया गया कि भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान आज ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के दौरान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया.

पोखरण फायरिंग रेंज में तीनों सेनाओं का ‘भारत शक्ति’ युद्धाभ्यास आरंभ

तीनों सेनाओं के स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों की शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए ‘भारत शक्ति’ महा अभ्यास मंगलवार को राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में शुरू हुआ. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे मौजूद थे. इस अभ्यास के दौरान स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का करीब 50 मिनट तक समन्वित प्रदर्शन किया जा रहा है. यह अभ्यास भूमि, वायु, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र में खतरों का मुकाबला करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की एकीकृत परिचालन क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है.

प्रदर्शन में ये विमान शामिल

एलसीए तेजस, एएलएच एमके-चार, एलसीएच प्रचंड, सचल ड्रोन रोधी प्रणाली, बीएमपी-द्वितीय और इसके संस्करण, नामिका (नाग मिसाइल कैरियर), टी90 टैंक, धनुष, के9 वज्र और पिनाका रॉकेट उन मंच (प्लेटफार्म) में शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >