Rajasthan News: बिजनेस मैन और समाजसेवी प्रेम सिंह राव का सोशल अकाउंट 3 महीने से है हैक, नहीं मिला मेटा का सपोर्ट! कानूनी कार्रवाई की तैयारी

Rajasthan News: प्रेम सिंह राव ने कहा है कि उनके केस में मेटा सपोर्ट टीम का रवैया काफी गैर जिम्मेदाराना रहा है. उनके अनुसार उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए 100 से अधिक ईमेल और 40 से ज्यादा रिमाइंडर मेटा के पास भेजे है, लेकिन मेटा सपोर्ट टीम की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया गया, कार्रवाई नहीं की गई.

Rajasthan News: राजस्थान के जाने-माने बिजनेस मैन और समाजसेवी प्रेम सिंह राव का सोशल मीडिया अकाउंट हैकर्स ने हैक कर लिया. हैकर्स ने उनके पेज पर कई आपत्तिजनक पोस्ट डाले, जिससे उनकी सामाजिक छवि को काफी नुकसान पहुंचा है. इस दौरान मेटा टीम की भी बड़ी लापरवाही सामने आयी. अकाउंट हैक से लेकर मेटा सपोर्ट टीम की घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण राव पिछले तीन महीनों से काफी परेशान हैं. तंग आकर उन्होंने मेटा के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. प्रेम सिंह ने मेटा के खिलाफ 20 करोड़ रुपये का मानहानि दावा पेश किया है.

रिकवर होने के बाद फिर अकाउंट कर लिया गया हैक

प्रेम सिंह राव ने बताया कि उनका बिजनेस मैनेजर और पेज दिसंबर में एक बार रिकवर कर लिया गया था. लेकिन, रिकवरी के महज तीन घंटे बाद ही हैकर्स ने एक बार फिर से उनके अकाउंट को हैक कर लिया. इसके बाद से स्थिति और भी खराब हो गई है. हैकर्स लगातार उनके अकाउंट का इस्तेमाल आपत्तिजनक पोस्ट के लिए करते रहे.

मेटा सपोर्ट टीम ने दिखाया गैर-जिम्मेदाराना रवैया

प्रेम सिंह राव ने कहा है कि उनके केस में मेटा सपोर्ट टीम का रवैया काफी गैर जिम्मेदाराना रहा है. उनके अनुसार उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए 100 से अधिक ईमेल और 40 से ज्यादा रिमाइंडर मेटा के पास भेजे है, लेकिन मेटा सपोर्ट टीम की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया गया, कार्रवाई नहीं की गई. उनका आरोप है कि मेटा सपोर्ट टीम की ‘झूठी दलीलों’ और ‘ढीले रवैये’ के कारण न तो उनका अकाउंट को सुरक्षित किया जा सका और न ही हैकर्स को हटाया जा सका है.

स्पैम पोस्ट से छवि को हो रहा नुकसान

राव प्रेम सिंह का कहना है कि हैकर्स उनके पेज का दुरुपयोग कर रहे हैं. लगातार स्पैम पोस्ट और आपत्तिजनक सामग्री उनके अकाउंट में डाली जा रही है. ऐसे पोस्ट से उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है.

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

प्रेस सिंह का आरोप है कि मेटा सपोर्ट टीम की अनदेखी से तंग आकर उनके पास कानूनी कार्रवाई के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने मेटा को कानूनी नोटिस भेजा है. साथ ही साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. उन्होंने मेटा के खिलाफ 20 करोड़ रुपये का मानहानि दावा किया है.

प्रेम सिंह राव ने मामले को लेकर क्या कहा?

पूरे मामले में प्रेम सिंह राव ने कहा है कि “यह सिर्फ मेरा मामला नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए खतरे की घंटी है जो फेसबुक और इसके बिजनेस टूल्स का उपयोग करता है. मेट जैसी बड़ी कंपनी की यह लापरवाही चौंकाने वाली है. अगर 12 घंटे के भीतर समाधान नहीं किया गया, तो मैं इस मामले को राष्ट्रीय मीडिया के सामने उजागर करूंगा और कानूनी कार्रवाई करूंगा.”

मेटा की साइबर सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

यह मामला मेटा की सुरक्षा नीतियों और उसके उपभोक्ता सपोर्ट सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. कंपनी दावा है कि वह यूजर्स के डेटा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन प्रेम सिंह के केस में तीन महीने से कोई समाधान नहीं निकला है. ऐसे में इसे क्या कहा जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >