तीन महीने पेट दर्द से तड़पती रही महिला, अस्पताल पहुंची तो सामने आयी डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, पढ़ें पूरी खबर

Towel In Stomach: महिला पूरे तीन महीने पेट दर्द से परेशान रही. कई हॉस्पिटल में इलाज करवाया लेकिन राहत नहीं मिली. इसके बाद वो जोधपुर एम्स पहुंची, जहां जांच के बाद उसके पेट में एक तौलिया मिला. एम्स के डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से सर्जरी कर टॉवेल को पेट से बाहर निकाला.

Towel In Stomach: डॉ. को धरती पर भगवान का रूप कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी इन्हीं डॉक्टरों की ओर से ऐसी लापरवाही हो जाती है, जिससे मरीज की जान पर बन आती है. ऐसा ही कुछ राजस्थान में देखने को मिला. यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट में तौलिया ही छोड दिया. ऑपरेशन के बाद महिला घर भी आ गई, लेकिन जल्द ही पेट दर्द से तड़पने लगी. महिला पूरे तीन महीने पेट दर्द से परेशान रही. कई अस्पताल में इलाज करवाया लेकिन राहत नहीं मिली. इसके बाद वो जोधपुर एम्स पहुंची, जहां जांच के बाद उसके पेट में एक तौलिया मिला. एम्स के डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से सर्जरी कर टॉवेल को पेट से बाहर निकाला.

डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही

दरअसल, कुछ महीनों पहले महिला का प्रसव हुआ था. कुचामन जिले के एक सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए तौलिया महिला मरीज की पेट में ही छोड़ दिया था. इसके कारण वो तीन महीनों तक दर्द से परेशान रही. टॉवल महिला की आंतों से चिपक गया था. इसी अवस्था में डॉक्टरों ने टांके लगा दिए थे.

सीटी स्कैन में गांठ की तरह आया नजर

एम्स में जब डॉक्टरों ने महिला का सीटी स्कैन किया तो आंतों से चिपका टॉवल किसी गांठ की तरह दिखा. डॉक्टरों ने इसके बाद ऑपरेशन करने का फैसला किया. वहीं, ऑपरेशन के दौरान जब डॉक्टरों ने पेट में टॉवल देखा तो वो भी चौंक गए. इसी टॉवल के कारण महिला तीन महीनों तक दर्द से कराहती रही थी. तौलिया के कारण महिला के कई अंगों को भी नुकसान पहुंचा है.

तौलिया को जांच के लिए भेजा गया

एम्स के डॉक्टरों ने महिला के शरीर से निकाले तौलिए को जांच के लिए भेजा है. डॉक्टरों का कहना है कि वो देखना चाहते हैं कि क्या इसके कारण कोई बैक्टीरिया या कोई अन्य बीमारी तो नहीं पनप गया है. ऐसे में महिला का समय रहते सही इलाज किया जा सकता है. वहीं, तौलिया निकालने के बाद महिला को डॉक्टरों ने खाने-पीने में सावधानी बरतने की सलाह दी है.

लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज

वहीं, इस मामले में महिला के परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट का रुख किया है. पीड़िता और परिजनों की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और मानवाधिकार आयोग से लापरवाही के खिलाफ शिकायत की है. तीन सदस्यों की टीम मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Cabinet Decision PAN 2.0: केंद्र सरकार ने दी PAN 2.0 और दो पनबिजली परियोजनाओं को मंजूरी, जानिए कैबिनेट के अहम फैसले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >