Coronavirus : राजस्थान के क्वारेंटाइन फैसिलिटी से भागा मरीज, झुंझुनूं में मचा हड़कंप

patient escaped from Rajasthan quarantine facility created chaos in jhunjhununu जयपुर : राजस्थान के झुंझुनूं जिले में उस समय दहशत फैल गयी, जब कोरोनो वायरस पॉजिटिव एक मरीज पृथक सुविधा केंद्र (क्वारेंटाइन फैसिलिटी सेंटर) से भाग गया. झुंझुनूं के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छोटे लाल ने बताया कि सऊदी अरब के रियाद से 29 फरवरी को लौटे तैयूब (21) को कोरोना वायरस के लक्षण के आधार पर इस केंद्र में सोमवार (24 मार्च, 2020) को भेजा गया था.

जयपुर : राजस्थान के झुंझुनूं जिले में उस समय दहशत फैल गयी, जब कोरोनो वायरस पॉजिटिव एक मरीज पृथक सुविधा केंद्र (क्वारेंटाइन फैसिलिटी सेंटर) से भाग गया. झुंझुनूं के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छोटे लाल ने बताया कि सऊदी अरब के रियाद से 29 फरवरी को लौटे तैयूब (21) को कोरोना वायरस के लक्षण के आधार पर इस केंद्र में सोमवार (24 मार्च, 2020) को भेजा गया था.

उन्होंने बताया कि उसके तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वायरस संदिग्ध मरीज क्वारेंटाइन फैसेलिटी प्रशासक को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के दौरान उसके द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर उसे उसके निवास स्थान मोहल्ला भटवालान में ढूंढ़ लिया गया और वापस क्वारेंटाइन फैसेलिटी में लाया गया है. उसके स्वाब को जांच के लिए जयपुर भेजा गया है.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार (25 मार्च, 2020) को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी थी. वह रियाद से लौटने पर जयपुर हवाईअड्डे से झुंझुनूं आया था. उसके भाग जाने से निवास क्षेत्र में और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था. उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके 10 अन्य परिजनों के नमूने लिये गये और उन्हें पृथक वार्ड में भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि जिले में गुरुवार (26 मार्च, 2020) को रियाद यात्रा से लौटे एक अन्य व्यक्ति को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. वह 21 मार्च को रियाद से दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचा था. उन्होंने बताया कि उसे भी आईसोलेशन में भेजा गया है और उसके संपर्क में आये लोगों की तलाश की जा रही है. पूरे राजस्थान में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और राज्य में संक्रमित लोगो का सर्वे और स्क्रीनिंग व्यापक स्तर पर की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव के अब तक 43 मामले सामने आ चुके हैं. गुरुवार को भीलवाड़ा निवासी 73 वर्षीय नारायण सिंह का निधन हो गया, जिन्हें मधुमेह था और उनकी किडनियों में खराबी थी एवं उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार पूरे प्रदेश के प्रति सजग है, लेकिन पॉजीटिव मामलों का ग्राफ पिछले 3-4 दिनों में कुछ बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >