कोरोना से जंग : देशभर में लागू हो सकता है भीलवाड़ा मॉडल

भीलवाड़ा : राजस्थान का भीलवाड़ा जिला पिछले महीने कोरोना वायरस संक्रमण का हॉटस्पॉट बन कर उभरा था. यहां के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उस अस्पताल के कई स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव हो गये थे, लेकिन समय रहते सरकार ने इसे काबू में कर लिया.कोरोना के बढ़ते मामलों को […]

भीलवाड़ा : राजस्थान का भीलवाड़ा जिला पिछले महीने कोरोना वायरस संक्रमण का हॉटस्पॉट बन कर उभरा था. यहां के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उस अस्पताल के कई स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव हो गये थे, लेकिन समय रहते सरकार ने इसे काबू में कर लिया.कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे शहर में कर्फ्यू लगाकर बॉर्डर सील कर दिया गया. जिले की सीमाएं सील करते हुए 14 एंट्री पॉइंट्स पर चेक पोस्ट बनायीं, ताकि कोई भी शहर से न बाहर जा सके और न अंदर आ सके.

भीलवाड़ा में कोरोना के आंकड़ों को 27 पर ही रोक दिया गया. 16 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को एक साथ भीलवाड़ा भेजा गया गया. स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग शुरू कर दी. इस दौरान करीब 18 हजार लोगों में सर्दी-जुकाम के लक्षण पाये गये. कोरोना संक्रमण के बाद देश में पहली बार भीलवाड़ा में इस तरह का काम शुरू किया गया और यह कारगर साबित हुआ. भीलवाड़ा में सरकार ने समय रहते तो जरूरी कदम उठाये हैं, वह सराहनीय है.

अब भीलवाड़ा मॉडल को देशभर में लागू करने की बात कही जा रही है. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भीलवाड़ा में किये गये उपायों की तारीफ करते हुए इस मॉडल को देशभर में लागू करने के संकेत दिये.भीलवाड़ा 26 संक्रमितों और दो मरीजों की मौत के साथ राज्य का सबसे अधिक प्रभावित जिला था, लेकिन यहां 30 मार्च से एक भी कोविड-19 का नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि देशभर में अब तक कोरोना के 4281 मामले सामने आ चुके हैं. मौत का आंकड़ा 111 पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >